IPL 2024: पूरन ने तूफानी अर्धशतक जड़ते हुए LSG के खिलाफ बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 67वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक जड़ दिया। अपनी इस अर्धशतक पारी के दौरान वो लखनऊ की तरफ से आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामलें में दूसरे स्थान पर…
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 67वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक जड़ दिया। अपनी इस अर्धशतक पारी के दौरान वो लखनऊ की तरफ से आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामलें में दूसरे स्थान पर आ गए। पहले स्थान पर भी पूरन ही है।
LSG के लिए सबसे तेज़ अर्धशतक (गेंदों का सामना करके)
15- निकोलस पूरन बनाम RCB, बेंगलुरु, 2023
19- निकोलस पूरन बनाम MI, वानखेड़े, 2024
20 - काइल मेयर्स बनाम PBKS, मोहाली, 2023
21 - काइल मेयर्स बनाम CSK, चेन्नई, 2023
आईपीएल में 20 से कम गेंदों में बनाए गए सबसे ज्यादा अर्धशतक
3 - जेक फ़्रेजर-मैकगर्क
3 - ट्रैविस हेड
3 - निकोलस पूरन
Half Century for Pooran in just 19b #MIvsLSG pic.twitter.com/rox0nt4sWT
— (@Shebas_10dulkar) May 17, 2024
पूरन ने इस मैच 19 गेंद में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 29 गेंद में 5 चौको और 8 छक्कों की मदद से 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन का स्कोर बनाया।