IPL 2025: RCB ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को दिया बल्लेबाजी का न्यौता, जैकब बेथेल करेंगे डेब्यू
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2025 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पॉइंट्स में दिल्ली की टीम दूसरे और आरसीबी तीसरे नंबर पर है।

आरसीबी की टीम में फिलिप सॉल्ट की जगह जैकब बेथेल आए हैं, जिनका यह आईपीएल डेब्यू है। सॉल्ट बीमार होने के चलते मुकाबले का हिस्सा नहीं है। वहीं दिल्ली की टीम में फाफ डु प्लेसिस की वापसी हुई है।
टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, यश दयाल।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, स्वप्निल सिंह
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स: आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, जेक फ्रेजर मैकगर्क, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय