IPL 2025: क्या रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे? सुनिए इस पूर्व क्रिकेटर का बयान
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में बेहद खराब प्रदर्शन किया था और वो पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर थे। इस सीजन में मुंबई ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तान बना दिया था। इसके बाद से…
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में बेहद खराब प्रदर्शन किया था और वो पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर थे। इस सीजन में मुंबई ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तान बना दिया था। इसके बाद से खबरें आ रही थी कि रोहित फ्रेंचाइजी से नाराज है और अगले सीजन से उनका साथ छोड़ सकते हैं। अब इस चीज पर रोहित के साथी और पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। ओझा ने कहा है कि रोहित मुंबई का मुख्य हिस्सा हैं और उन्हें नहीं लगता कि फ्रेंचाइजी इस बल्लेबाज को जाने देगी। रोहित की ही कप्तानी में मुंबई ने 5 आईपीएल ट्रॉफीज जीती है।