VIDEO: झारखंड को जीत के लिए चाहिए थे 12 रन, ईशान किशन ने लगातार दो छक्के लगाकर जिता दिया मैच
भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन ने बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में धमाकेदार आगाज़ किया है। मध्य प्रदेश के खिलाफ पहले मुकाबले में किशन ने आठ विकेट गिर जाने के बावजूद अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी। जब झारखंड को जीत के लिए बारह रन की…
Advertisement
VIDEO: झारखंड को जीत के लिए चाहिए थे 12 रन, ईशान किशन ने लगातार दो छक्के लगाकर जिता दिया मैच
भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन ने बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में धमाकेदार आगाज़ किया है। मध्य प्रदेश के खिलाफ पहले मुकाबले में किशन ने आठ विकेट गिर जाने के बावजूद अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी। जब झारखंड को जीत के लिए बारह रन की जरूरत थी और उनके हाथ में सिर्फ 2 विकेट थे तभी ईशान किशन ने दो स्वीप शॉट पर छक्के लगाकर झारखंड को मध्य प्रदेश के खिलाफ जीत दिला दी।