जेम्स एंडरसन रिटायरमेंट के बाद इस नई भूमिका में आएंगे नज़र
41 साल के इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) 10 जुलाई को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड का यह महान तेज गेंदबाज नेशनल टीम के साथ मेंटरशिप की भूमिका निभाता हुआ नजर आएगा। इंग्लैंड…
41 साल के इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) 10 जुलाई को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड का यह महान तेज गेंदबाज नेशनल टीम के साथ मेंटरशिप की भूमिका निभाता हुआ नजर आएगा। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे।
एंडरसन, जो अगले सप्ताह लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के शुरूआती मैच में अपना अंतिम टेस्ट खेलेंगे। वो टीम के तेज गेंदबाजी मेंटर के रूप में काम करेंगे। एंडरसन ट्रेंट ब्रिज और एजबेस्टन में दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए टीम के साथ बने रहेंगे और श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए भी सहयोगी स्टाफ का हिस्सा होंगे। इंग्लैंड के पास फिलहाल अपनी टेस्ट टीम के लिए कोई स्थायी गेंदबाजी कोच नहीं है। ईसीबी के मेंस क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने पुष्टि की कि एंडरसन कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ मिलकर काम करेंगे।
एंडरसन के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने 187 मैच खेले है और 26.53 की औसत से 700 विकेट लिए है। इस दौरान उन्होंने 32 बार 5 विकेट हॉल और 3 बार 10 विकेट हॉल लिए है।