चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे या नहीं, जय शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के जय शाह ने पुष्टि है कि सीनियर खिलाड़ी अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे, अगर भारत क्वालीफाई करने में सफल होता है तो। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रोहित शर्मा के…
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के जय शाह ने पुष्टि है कि सीनियर खिलाड़ी अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे, अगर भारत क्वालीफाई करने में सफल होता है तो। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रोहित शर्मा के संन्यास के बाद हार्दिक पांड्या टी-20 इंटनरेशनल टीम के कप्तान बनेंगे या नही, यह फैसला पूर्ण रूप से सिलेक्टर्स करेंगे।
शाह ने कहा विराट कोहली, रोहित औऱ रविंद्र जडेजा के संन्यास के साथ ही बदलाव की प्रकिया शुरू हो चुकी है।
शाह ने कहा, “ जिस तरह से टीम आगे बढ़ रही, हमारा टारगेट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है। वहां भी ऐसी ही टीम होगी, सीनियर भी टीम का हिस्सा होंगे।”
बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल फरवरी में शुरू होगी। इससे पहले भारतीय टीम को श्रीलंका, न्यूजीलैंड औऱ इंग्लैंड के खिलाफ तीन-तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है।