जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दूसरी पारी में रूट ने ऑलराउंडर फहीम अशरफ को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए। रूट ने पहली पारी में भी दो विकेट लिए थे।
रूट टेस्ट क्रिकेट में 10000 रन और 50 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रूट ने इस फॉर्मेट मे 10629 रन बनाए हैं। जैक कैलिस और स्टीव व़ॉ के बाद यह कारनामा करने वाले वह दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
टेस्ट में कैलिस ने 13289 रन बनाने के साथ-साथ 292 विकेट भी लिए हैं। वहीं वॉ के नाम इस फॉर्मेट में 10927 रन और 92 विकेट दर्ज हैं।
In Test cricket...
— Mohandas Menon (@mohanstatsman) December 12, 2022
10000 runs + 50 wickets (3 players)
- Jacques Kallis 13289+292
- Steve Waugh 10927+92
- Joe Root 10629+50
In Test cricket...
10000 runs + 50 wickets + 150 catches (2 players)
- Jacques Kallis 13289+292+200
- Joe Root 10629+50+166#PakvEng #ENGvPAK #ENGvsPAK