Kane Williamson ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोनों पारियों में ठोके शतक, बना डाले कई खास रिकॉर्ड्स
Kane Williamson Records List: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका (NZ vs SA 1st Test) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसके पहले मैच में न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने रनों का अंबार लगाकर रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। इस मुकाबले में विलियमसन ने…
Kane Williamson Records List: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका (NZ vs SA 1st Test) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसके पहले मैच में न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने रनों का अंबार लगाकर रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। इस मुकाबले में विलियमसन ने दोनों ही पारियों में जबरदस्त सेंचुरी ठोकी। उन्होंने पहली इनिंग में 289 गेंदों पर 118 रन बनाए, वहीं दूसरी इनिंग में उन्होंने 132 गेंदों पर 109 रन बना डाले। ऐसा करके विलियमसन कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम शुमार करा चुके हैं।