क्या पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे केन विलियमसन! न्यूजीलैंड फैंस के लिए आई है खुशखबरी
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का अगला मुकाबला पाकिस्तान के साथ शनिवार (4 नवंबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला है। इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, पाकिस्तान…
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का अगला मुकाबला पाकिस्तान के साथ शनिवार (4 नवंबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला है। इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस करते नजर आए है जिससे यह संकेत मिले हैं कि वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच में न्यूजीलैंड के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।