ICC Champions Trophy 2025: 1 सेंचुरी 11 हाफ सेंचुरी! जान लो Team India के सामने कैसा है Kane Williamson का ODI रिकॉर्ड
Kane Williamson ODI Record vs New Zealand: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच रविवार, 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए इस रोमांचक मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ केन…
Kane Williamson ODI Record vs New Zealand: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच रविवार, 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए इस रोमांचक मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ केन विलियमसन (Kane Williamson) का ODI फॉर्मेट में भारत के सामने रिकॉर्ड कैसा रहा है।
न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज़ों में से एक केन विलियमसन ने भारत के सामने ODI फॉर्मेट में रनों का अंबार लगाया है। वो टीम इंडिया के खिलाफ 30 मैच खेल चुके हैं जिसकी 29 पारियों में उन्होंने 45.48 की औसत से 1228 रन जोड़े हैं। ये भी जान लीजिए कि रॉस टेलर (1385 रन) के बाद वो न्यूजीलैंड के लिए भारत के सामने वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
ये भी पढ़ें: ICC Champions Trophy 2025: 6 सेंचुरी 9 हाफ सेंचुरी! जान लो न्यूजीलैंड के सामने कैसा है VIRAT KOHLI का ODI रिकॉर्ड
बात करें अगर केन विलियमसन के ODI करियर की तो उन्होंने 172 मैचों में 49.47 की औसत से 7224 रन बनाए हैं। ये भी जान लीजिए कि ODI में केन के नाम 15 सेंचुरी और 47 हाफ सेंचुरी दर्ज है।
ये भी पढ़ें: IND vs NZ Dream11 Prediction, CT 2025 Final: विराट कोहली या केन विलियमसन, किसे बनाएं कप्तान? यहां देखें Fantasy Team