IPL 2021: कीरोन पोलार्ड-डेविड वॉर्नर इतिहास रचने के करीब, एक साथ पूरा कर सकते हैं छक्कों का दोहरा शतक
मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने अब तक आईपीएल में खेले गए 166 मैचों की 149 पारियों में 29.46 की औसत से 3035 रन बनाए हैं, जिसमें 198 छक्के शामिल हैं। छक्कों का दोहरा शतक पूरा करने के लिए उन्हें दो छक्के और जड़ने होंगे।
इसके अलावा डेविड वॉर्नर (196) भी आईपीएल में 200 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें मुंबई के खिलाफ होने वाले मुकाबले में 4 छक्के जड़ने होंगे।
आईपीएल के इतिहास में सिर्फ 5 खिलाड़ी ही इस आंकड़े तक पहुंचने में सफल हुए हैं। जिसमें क्रिस गेल (351), एबी डी विलियर्स (237), एमएस धोनी (216), रोहित शर्मा (215) और विराट कोहली (201) जैसे स्टार बल्लेबाज शामिल हैं।
Latest Cricket News In Hindi