ये दिग्गज बनी मुंबई इंडियंस की नई हेड कोच, करियर में जीते हैं 2 वनडे वर्ल्ड कप
मुंबई इंडियंस ने वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के लिए ऑस्ट्रेलिया की पूर्व बैटर लिसा केइटली को नया हेड कोच नियुक्त किया है। उन्हें चार्लोट एडवर्ड्स की जगह यह जिम्मेदारी मिली है। WPL के पहले तीन साल तक मुंबई इडियंस को कोचिंग देने के बाद, एडवर्ड्स ने इस साल की शुरुआत…
मुंबई इंडियंस ने वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के लिए ऑस्ट्रेलिया की पूर्व बैटर लिसा केइटली को नया हेड कोच नियुक्त किया है। उन्हें चार्लोट एडवर्ड्स की जगह यह जिम्मेदारी मिली है। WPL के पहले तीन साल तक मुंबई इडियंस को कोचिंग देने के बाद, एडवर्ड्स ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड महिला टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली ली थी।
केइटली 1997 और 2005 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का हिस्सा रही। इसके अलावा उनके पास कोचिंग का काफी अनुभव है। वह इंग्लैंड महिला, ऑस्ट्रेलिया महिला, दिल्ली कैपिटल्स (WPL), सिडनी थंडर (WBBL) और नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स में यह भूमिका निभा चुकी है। नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने इस साल महिला हंड्रेड खिताब जीता है।
ऐका ऐका! Our new #WPL Head Coach Lisa has a message for you #AaliRe #MumbaiIndians pic.twitter.com/UJba05ROLJ
— Mumbai Indians (@mipaltan) September 25, 2025
मुंबई वुमेंस प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम है और तीन सीजन में दो खिताब जीत चुकी है।
केइटली ने 1995 से 2005 तक के अपने इंटरनेशनल करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए नौ टेस्ट, 82 वनडे और एक टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला।