T20 World Cup 2022: मार्टिन गुप्टिल के पास रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करना होगा ये कारनामा
न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार (22 अक्टूबर) सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 राउंड के मुकाबले में रोहित शर्मा को पछाड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
गुप्टिल अगर छह छक्के जड़ लेते हैं तो…
न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार (22 अक्टूबर) सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 राउंड के मुकाबले में रोहित शर्मा को पछाड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
गुप्टिल अगर छह छक्के जड़ लेते हैं तो वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे। गुप्टिल के नाम इस फॉर्मेट 173 छक्के दर्ज हैं। इस लिस्ट में 178 छक्कों के साथ रोहित पहले नंबर पर हैं।
इसके अलावा 21 रन बनाते ही गुप्टिल (617 रन) न्यूजीलैंड के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड ब्रेंडन मैकुलम के नाम है, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 637 रन बनाए हैं।