T20 World Cup से पहले श्रीलंका के लिए खुशखबरी, IPL छोड़कर लौटा धाकड़ खिलाड़ी हुआ फिट
श्रीलंका तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना 1 जून से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह फिट हो गए हैं। श्रीलंका के चीफ सिलेक्टर उपुल थरंगा ने सोमवार (13 मई) को इसकी जानकारी दी।
पथिराना हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण इस महीने की शुरूआत में चेन्नई सुपर किंग्स…
श्रीलंका तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना 1 जून से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह फिट हो गए हैं। श्रीलंका के चीफ सिलेक्टर उपुल थरंगा ने सोमवार (13 मई) को इसकी जानकारी दी।
पथिराना हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण इस महीने की शुरूआत में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मैच में नहीं खेल पाए थे। जिसके बाद चेन्नई ने चोट के कारण उनके वापस श्रीलंका लौटने की जानकारी दी थी।
पथिराना ने इस सीजन चेन्नई के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 मैच में 13 विकेट लिए थे। उनके वापस लौटने के बाद चेन्नई का गेंदबाजी अटैक काफी कमजोर भी हुआ है।
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए श्रीलंकाई टीम
वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरित असलांका (उप कप्तान), कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दसुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्षणा, डुनिथ वेल्लालागे, दुश्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, और डी मदुशंका
रिजर्व: असिथा फर्नांडो, विजयकांत व्यासकांत, भानुका राजपक्षे, जेनिथ लियानागे