6 चौके 11 छक्के! 23 साल के मिशेल ओवेन ने BBL Final में ठोकी तूफानी सेंचुरी, सिडनी थंडर को हराकर होबार्ट हरिकेंस बनी चैंपियन
Mitchell Owen Century: बिग बैश लीग 2024-25 का फाइनल मंगलवार, 27 जनवरी को सिडनी थंडर और होबार्ट हरिकेंस के बीच निंजा ग्राउंड तस्मानिया में खेला गया था जहां 23 साल के मिशेल ओवेन ने महज़ 42 बॉल पर 6 चौके और 11 छक्के ठोकते हुए अपनी टीम के लिए 108 रनों…
Mitchell Owen Century: बिग बैश लीग 2024-25 का फाइनल मंगलवार, 27 जनवरी को सिडनी थंडर और होबार्ट हरिकेंस के बीच निंजा ग्राउंड तस्मानिया में खेला गया था जहां 23 साल के मिशेल ओवेन ने महज़ 42 बॉल पर 6 चौके और 11 छक्के ठोकते हुए अपनी टीम के लिए 108 रनों की शानदार पारी खेली। इस तूफानी इनिंग के दम पर होबार्ट की टीम ने फाइनल में सिडनी थंडर को 7 विकेट से हराकर सीजन का फाइनल मैच जीता है और वो पहली बार BBL चैंपियन बने।
गौरतलब है कि मिशेल ओवेन ने अपनी इनिंग के दौरान महज़ 39 बॉल पर सेंचुरी पूरी की जो कि BBL इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे तेज सेंचुरी है। इस मामले में उन्होंने क्रेग सिमंस की बराबरी की जिन्होंने साल 2014 में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए 39 बॉल पर ही सेंचुरी ठोकी थी।
The most incredible T20 innings.
— KFC Big Bash League (@BBL) January 27, 2025
Here's all the highlights from Mitchell Owen's 108 off 42 balls. #BBL14 pic.twitter.com/2hNwtCimWF
बात करें अगर BBL 2024-25 के फाइनल मैच की तो यहां होबार्ट हरिकेंस के कप्तान नाथन एलिस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद सिडनी थंडर ने जेसन सांघा (67) और कप्तान डेविड वॉर्नर (48) की शादनार पारियों के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 182 रन ठोके।
इसके जवाब में मिशेल ओवल ने होबार्ट की टीम को तूफानी शुरुआत दी और 257.14 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए 42 बॉल पर 108 रन ठोक डाले। उनके अलावा मैथ्यू वेड ने 17 बॉल पर 32 रन ठोके और उनकी टीम ने आसानी से 14.1 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए जीत प्राप्त कर ली।
HOBART'S HEROES
— KFC Big Bash League (@BBL) January 27, 2025
The @HurricanesBBL have won their FIRST BBL TITLE! #BBL14 pic.twitter.com/rpZAQ3hH4m