मोहम्मद रिजवान T20I में इतिहास रचने के करीब,पाकिस्तान का कोई क्रिकेटर नहीं बना पाया है ये रिकॉर्ड
पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के पास शनिवार (14 दिसंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में होने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला रात 9.30 बजे से शुरू होगा।
रिजवान अगर इस मैच…

रिजवान अगर इस मैच में 5 छक्के जड़ लेते हैं तो वह टी-20 इंटरनेशनल में अपने 100 छक्के पूरे कर लेंगे। ऐसा करने वाले वह पाकिस्तान के पहले और दुनिया के 26वें खिलाड़ी बन जाएंगे। रिजवान ने इस फॉर्मेट में खेले गए 106 मैच की 93 पारियों मे 95 छक्के जड़े हैं।
रिजवान के बाद इस लिस्ट में फखर जमान और मोहम्मद हफीज संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने टी-20 इंटरनेशनल में 76-76 छक्के जड़े हैं।
बता दें कि डरबन में खेले गए पहले मैच में रिजवान ने 62 गेंदों में 74 रन की पारी खेली थी, हालांकि दूसरे मैच में उनका बल्ला नहीं चला और 13 गेंदों में 11 रन ही बना सके।