धोनी ने टी-20 क्रिकेट में बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोई विकेटकीपर नहीं कर पाया है ये कारनामा
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और विकेटकीपर एमएस धोनी ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। धोनी ने इस मुकाबले में रोवमैन पॉवेल और शार्दुल ठाकुर का कैच पकड़ा।
इन दो कैच के साथ ही…

इन दो कैच के साथ ही धोनी टी-20 क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर 200 कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उनके बाद दिनेश कार्तिक हैं, जिन्होंने टी-20 में विकेटकीपिंग करते हुए 182 कैप लपके हैं। 172 कैच के साथ पाकिस्तान के कामराऩ अकमल तीसरे नंबर पर हैं।
इसके अलावा धोनी बल्लेबाजी में भी एक रिकॉर्ड बनाया। धोनी ने 8 गेंद में नाबाद 21 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने बतौर कप्तान टी-20 में अपने 6000 रन पूरे कर लिए। विराट कोहली के बाद यह कारनामा करने वाले धोनी दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं।
MS Dhoni has become the first player to take 200 catches as a wicketkeeper in T20 cricket:
Most catches as wk:
200 - MS DHONI
182 - Dinesh Karthik
172 - Kamran Akmal
166 - Quinton de Kock
150 - Denesh Ramdin#IPL2022 #CSKvDC— Kausthub Gudipati (@kaustats) May 9, 2022