क्या IPL भी छोड़ने वाले हैं MS DHONI? Thala की रिटायरमेंट पर आया सबसे बड़ा अपडेट
MS Dhoni Retirement: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के दिग्गज विकेटकीपर बैटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की रिटायरमेंट से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, धोनी 42 साल के हो गए हैं और मसल टियर के साथ टूर्नामेंट खेल रहे थे। कई मौके ऐसे भी…
MS Dhoni Retirement: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के दिग्गज विकेटकीपर बैटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की रिटायरमेंट से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, धोनी 42 साल के हो गए हैं और मसल टियर के साथ टूर्नामेंट खेल रहे थे। कई मौके ऐसे भी आए जब धोनी लंगड़ाते हुए देखे गए। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी अब आईपीएल से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी ने इस पर अभी कोई भी फैसला नहीं लिया है।