IPL 2025: धोनी इतिहास रचने की दहलीज पर, T20 में भारत के 3 क्रिकेटर ही कर पाए हैं ऐसा
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और स्टार बल्लेबाज एमएस धोनी के पास शुक्रवार (24 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2025 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
धोनी अगर इस मैच में चार छक्के जड़ लेते हैं तो…
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और स्टार बल्लेबाज एमएस धोनी के पास शुक्रवार (24 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2025 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
धोनी अगर इस मैच में चार छक्के जड़ लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 350 छक्के पूरे कर लेंगे। बतौर भारतीय रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ही यह कारनामा कर पाए हैं। धोनी ने अभी तक खेले गए 399 टी-20 मैच की 350 पारियों में 346 छक्के जड़े हैं।
वहीं धोनी के टी-20 करियर का यह 400वां मैच होगा। वह चौथे भारतीय बन जाएंगे जिन्होंने टी-20 में 400 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं। अभी तक रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और विराट कोहली ने ही ऐसा किया है।
धोनी ने अभी तक इस सीजन में खेले गए 8 मैचों मे 134 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 30 रन रहा है। इस दौरान धोनी ने 8 छक्के जड़े हैं।