IPL 2021: एमएस धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बना सकते हैं 2 अनोखे रिकॉर्ड, IPL इतिहास में पहली बार होगा ऐसा
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और विकेटकीपर एमएस धोनी के पास शनिवार (10 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2021 के अपने पहले मैच में दो खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
धोनी ने बतौर विकेटकीपर 148 शिकार किए हैं। जिसमें 109 कैच औऱ 9 स्टम्पिंग शामिल…
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और विकेटकीपर एमएस धोनी के पास शनिवार (10 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2021 के अपने पहले मैच में दो खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
धोनी ने बतौर विकेटकीपर 148 शिकार किए हैं। जिसमें 109 कैच औऱ 9 स्टम्पिंग शामिल है। अगर वह विकेट के पीछे दो शिकार औऱ कर लेते हैं तो इस टूर्नामेंट में 150 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर बन जाएंगे।
धोनी ने बतौर विकेटकीपर 109 कैच लपके हैं। विकेट के पीछे दो और कैच लपकते ही वह आईपीएल में में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के दिनेश कार्तिक के नाम है, जिन्होंने बतौर विकेटकीपर 110 कैच पकड़े हैं।