न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे धोनी, देखें VIDEO
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिलने रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में पहुंचे। जिसकी वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शेयर की है। यहां शुक्रवार (27 जनवरी) को भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा।
धोनी इस वीडियो में कप्तान हार्दिक पांड्या,…
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिलने रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में पहुंचे। जिसकी वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शेयर की है। यहां शुक्रवार (27 जनवरी) को भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा।
धोनी इस वीडियो में कप्तान हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर औऱ सूर्यकुमार यादव से बात करते हुए दिख रहे हैं। हालांकि आवाज म्यूट होने के चलते धोनी की खिलाड़ियों के साथ की गई बातचीत नहीं सुनी जा सकती।
पहले भी देखा गया है कि जब भारतीय टीम रांची में कोई इंटरनेशनल मुकाबला खेलने पहुंचती है तो धोनी टीम के खिलाड़ियों से मिलने स्टेडियम में पहुंचते हैं।
Look who came visiting at training today in Ranchi - the great @msdhoni! #TeamIndia | #INDvNZ pic.twitter.com/antqqYisOh
— BCCI (@BCCI) January 26, 2023