2 अप्रैल, (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज औऱ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सोमवार रात को भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने धोनी को यह सम्मान दिया। इस दौरान सबसे खास बात यह रही कि लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद से सम्मानित धोनी सेना की ड्रेस में पद्म भूषण सम्मान लिया।
बता दें कि आज से ठीक 7 साल पहले एमएस धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप पर कब्जा किया था। ठीक उसी दिन धोनी को इस बड़े सम्मान से नवाजा गया है। ये भी पढ़ें: फाफ डु प्लेसिस ने बनाया अजीबोगरीब रिकॉर्ड, 29 साल में टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा
धोनी दुनिया के पहले ऐसे कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में टीम ने टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया है।
#WATCH Billiards player Pankaj Advani and Cricketer MS Dhoni conferred with Padma Bhushan by President Ram Nath Kovind at Rashtrapati Bhawan in Delhi pic.twitter.com/XgPTHWsxBl
— ANI (@ANI) April 2, 2018