IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, सूर्यकुमार यादव प्लेइंग XI में नहीं
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि राजस्थान ने जीत से खाता खोला…
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि राजस्थान ने जीत से खाता खोला था।
मुंबई इंडियंस ने कोई बदलाव नहीं किया है, वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम में एक बदलाव हुआ है। नाथन कुल्टर नाइल की जगह नवदीप सैनी को जगह मिली है।
टीमें इस प्रकार हैं
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बेसिल थम्पी
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा