IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को दिया 235 रनों का लक्ष्य, 4 बल्लेबाजों ने खेली धमाकेदार पारी
मुंबई इंडियंस ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुक़ाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 235 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाज़ी का न्योता मिलने के बाद रोहित और ईशान की जोड़ी ने मिलकर मुंबई को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले…
मुंबई इंडियंस ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुक़ाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 235 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाज़ी का न्योता मिलने के बाद रोहित और ईशान की जोड़ी ने मिलकर मुंबई को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। रोहित ने 27 गेंदों में 49 रन और ईशान ने 23 गेंदों में 42 रन की पारी खेली।
इसके बाद टिम डेविड और कप्तान हार्दिक पांड्या ने पाँचवें विकेट के लिये 60 रन जोड़े। डेविड ने 21 गेंदों में नाबाद 45 रन और हार्दिक ने 33 गेंदों में 39 रन बनाए। अंत में रोमारियो शेफ़र्ड ने 10 गेंदों में नाबाद 39 रन ठोके। जिसकी बदौलत मुंबई ने 5 विकेट के नुक़सान में 234 रन बनाये।
दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और एनरिक नॉख़िया ने दो दो विकेट और ख़लील अहमद ने एक विकेट लिया।