मुंबई इंडियंस महिला ने रविवार (12 मार्च) को खेले गए वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के मुकाबले में यूपी वॉरियर्स की टीम 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस की यह चार मैच में लगातार चौथी जीत है और टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्स की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। कप्तान एलिसा हीली ने 46 गेंदों में सात चौकों औऱ एक छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली। इसके अलावा ताहलिया मैक्ग्राथ ने 37 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें उन्होंने नौ चौके जड़े।
मुंबई इंडियंस के लिए सायका इशाक ने तीन, एमिला केर ने दो और हेले मैथ्यूज ने एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंदों में नाबाद 53 रन की पारी खेली, जिसमें नौ चौके और एख छक्का शामिल था। इसके अलावा नताली साइवर ने 31 गेंदों में नाबाद 45 रन और यास्तिका भाटिया ने 27 गेंदों में 42 रन बनाए।
जिसकी बदौलत मुंबई इंडियंस ने 17.3 ओवर में 2 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली।
Mumbai Indians Looks Unbeatable!#CricketTwitter #WPL #MumbaiIndians #MI pic.twitter.com/CoqdhaE7QZ
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) March 12, 2023