T20 World Cup 2026: नामीबिया ने नीदरलैंड को दिया 157 रनों का लक्ष्य, गेंदबाजी में लीडे और वैन बीक का कमाल
नामीबिया ने मंगलवार (10 फरवरी) को दिल्ली के अरुण जेटली स्डेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में नीदरलैंड को जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद नामीबिया की शुरूआत खराब रही और 10 रन के कुल स्कोर पर…
नामीबिया ने मंगलवार (10 फरवरी) को दिल्ली के अरुण जेटली स्डेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में नीदरलैंड को जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद नामीबिया की शुरूआत खराब रही और 10 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। जिसके बाद जान फ्राइलिंक और जान निकोल लोफ्टी-ईटन ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।
टॉप स्कोरर रहे निकोल लोफ्टी-ईटन ने 38 गेंदों में 42 रन और फ्राइलिंक ने 26 गेंदों में 30 रन बनाए। इसके अलावा जेजे स्मिट ने 22 रन और गेरहार्ड ने 18 रन का योगदान दिया। जिसकी बदौलत नामीबिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए।
नीदरलैंड के लिए लोगन वैन बीक और बास डी लीडे ने 2-2 विकेट, आर्यन दत्त और फ्रेड क्लासेन ने 1-1 विकेट लिया।
Namibia sets a target of 157 for Netherland!#T20WorldCup #NEDvsNAM pic.twitter.com/tJGlJDdvRM
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) February 10, 2026
टीमें
नीदरलैंड्स (प्लेइंग XI): माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर), ज़ैक लायन कैशेट, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, टिम वैन डेर गुगटेन, फ्रेड क्लासेन।
नामीबिया (प्लेइंग XI): लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हेइंगो।