NZ vs UAE: यूएई ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 11वें मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना यूएई के साथ हो रहा है। एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे इस मैच में यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। यूएई की टीम चाहेगी कि स्कोरबोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाया जाए ताकि बाद…
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 11वें मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना यूएई के साथ हो रहा है। एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे इस मैच में यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। यूएई की टीम चाहेगी कि स्कोरबोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाया जाए ताकि बाद में उनके गेंदबाज़ कीवी टीम को दबाव में ला सकें।
इस मैच के लिए दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।
यूएई (प्लेइंग XI): आर्यांश शर्मा (विकेट कीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद खान
न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी