T20 WC 2026: UAE ने न्यूजीलैंड को दिया 174 रनों का लक्ष्य, शराफू और वसीम ने ठोके अर्द्धशतक
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 11वें मुकाबले में यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 173 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 174 रनों का टारगेट रखा। एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे इस मैच में यूएई ने टॉस जीतकर…
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 11वें मुकाबले में यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 173 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 174 रनों का टारगेट रखा। एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे इस मैच में यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते यूएई एक बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा।
यूएई के लिए कप्तान मुहम्मद वसीम (70) और अलीशान शराफू (55) ने शानदार पारियां खेलते हुए अर्द्धशतक जड़े और अपनी टीम को 170 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इन दोनों के अलावा मयंक कुमार ने भी 13 गेंदों में 21 रनों की तेज़ पारी खेली। न्यूजीलैंड की बॉलिंग की बात करें तो जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट लिया।