UAE vs NZ: मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू ने ठोका पचासा, यूएई ने न्यूजीलैंड को दिया 174 रनों का लक्ष्य
UAE vs NZ, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 11वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां यूएई की टीम ने न्यूजीलैंड के सामने जीत हासिल के सामने 174 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में यूएई के लिए…
UAE vs NZ, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 11वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां यूएई की टीम ने न्यूजीलैंड के सामने जीत हासिल के सामने 174 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में यूएई के लिए कैप्टन मुहम्मद वसीम ने सबसे बड़ी पारी खेली और 45 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 66 रन बनाए। अलीशान शराफू ने भी यूएई के लिए अर्धशतकीय पारी खेली और 47 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 55 रन जोड़े। उनके अलावा मयंक कुमार ने भी 13 गेंदों पर 21 रनों की एक छोटी, लेकिन तेज पारी खेली। इसी के दम पर यूएई ने स्कोर बोर्ड पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 173 रन टांग दिए। जान लें कि ये टी20 वर्ल्ड कप में यूएई का सर्वाधिक स्कोर है।
बात करें अगर न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की तो मैट हेनरी सबसे कामयाब खिलाड़ी रहे जिन्होंने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी, और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक विकेट झटका।
ऐसी है दोनों टीमें
यूएई (प्लेइंग XI): आर्यांश शर्मा (विकेट कीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद खान
न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।