CWC 2025: नेट साइवर-ब्रंट की कप्तानी पारी से इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखी 254 रन की कड़ी चुनौती
England Women vs Sri Lanka Women, ICC Women's World Cup 2025: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 12वें मुकाबले में इंग्लैंड और श्रीलंका आमने-सामने हैं। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इंग्लैंड ने नेट साइवर-ब्रंट की कप्तानी पारी की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका…
England Women vs Sri Lanka Women, ICC Women's World Cup 2025: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 12वें मुकाबले में इंग्लैंड और श्रीलंका आमने-सामने हैं। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इंग्लैंड ने नेट साइवर-ब्रंट की कप्तानी पारी की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 254 रन का लक्ष्य रखा।
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का यह मुकाबला शनिवार, 11 अक्टूबर को कोलंबो में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत साधारण रही, जब सलामी बल्लेबाज एमी जोन्स 11 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद टैमी ब्यूमोंट (32) और हीथर नाइट (29) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं बन पाई।
इसी बीच कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने मोर्चा संभालते हुए अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। उन्होंने एक छोर संभालकर इंग्लैंड की पारी को मजबूत किया और आखिर ओवर तक खड़े रहकर 117 रन की शतकीय पारी खेली जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदौलत इंग्लैंड 50 ओवर में 253 रन तक पहुंच पाया।
श्रीलंका के गेंदबाजों में इनोका राणवीरा सबसे सफल रहीं, जिन्होंने 3 विकेट लिए। वहीं उदेशिका प्रबोधनी और सुगंधिका कुमारी ने 2-2 विकेट झटके, जबकि कविशा दिलहारी को 1 सफलता मिली।