नवीन उल हक की जिस Mango Story पर मचा था बवाल, अब कहानी जानकर विराट भी हंस देंगे
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में विराट कोहली (Virat Kohli) और नवीन उल हक (Naveen Ul Haq) के बीच बड़ा विवाद हो गया था। ये दोनों ही खिलाड़ी बीच मैदान में आपस में भिड़ गए थे जिसके बाद फैंस ने अफगानी खिलाड़ी को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया। इसी बीच…
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में विराट कोहली (Virat Kohli) और नवीन उल हक (Naveen Ul Haq) के बीच बड़ा विवाद हो गया था। ये दोनों ही खिलाड़ी बीच मैदान में आपस में भिड़ गए थे जिसके बाद फैंस ने अफगानी खिलाड़ी को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया। इसी बीच नवीन उल हक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाते हुए आम के साथ तस्वीर साझा की थी, यहां वो एमआई और आरसीबी का मैच देख रहे थे। आरसीबी की टीम हार रही थी ऐसे में विराट फैंस ने नवीन की स्टोरी को विराट कोहली पर निशाने की तरह लिया। लेकिन ऐसा कुछ नहीं था अब खुद अफगानी क्रिकेटर ने इस स्टोरी के ऊपर से पर्दा उठाया है।