NEP vs ITA: नेपाल ने स्कोर बोर्ड पर टांगा 124 रनों का लक्ष्य, क्या जीत हासिल कर पाएगी इटली?
NEP vs ITA, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 17वां मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां नेपाल की टीम ने इटली के सामने जीत हासिल करने के लिए 124 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले…
NEP vs ITA, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 17वां मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां नेपाल की टीम ने इटली के सामने जीत हासिल करने के लिए 124 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में नेपाल के लिए आरिश शेख (24 गेंदों पर 27 रन), रोहित पौडेल (14 गेंदों पर 23 रन), आसिफ शेख (20 गेंदों पर 20 रन), करण केसी (11 गेंदों पर नाबाद 18 रन), और दीपेंद्र सिंह (18 गेंदों पर 17) ने अपनी छोटी-छोटी पारियों से अहम रन जोड़े जिसके दम पर टीम का 19.3 ओवर में ऑल आउट होते हुए 123 रन तक पहुंचा।
बात करें अगर इटली के गेंदबाज़ों की तो क्रिसन कलुगामागे ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने कोटे के 4 ओवर में 18 रन देकर नेपाल के तीन विकेट निकाल। उनके अलाव बेनी मैनेंटी ने 2 विकेट, अली हसन, जेजे स्मट्स और जसप्रीत सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
यहां से अब इटली को ये मुकाबला जीतने के लिए 124 रन बनाने होंगे, ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो ये टारगेट हासिल कर पाते हैं या नहीं।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
नेपाल की प्लेइंग XI: कुशल भर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी।
इटली की प्लेइंग XI: जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, मार्कस कैंपोपियानो, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (विकेटकीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिसन कलुगामागे, अली हसन।