T20 World Cup 2026: नेपाल ने वेस्टइंडीज को दिया 134 रनों का लक्ष्य, दीपेंद्र ने जड़ा पचासा
दीपेंद्र सिंह ऐरी की अर्धशतकीय पारी के दम पर नेपाल ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 134 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद नेपाल के 5 विकेट सिर्फ…
दीपेंद्र सिंह ऐरी की अर्धशतकीय पारी के दम पर नेपाल ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 134 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद नेपाल के 5 विकेट सिर्फ 46 रन के कुल स्कोर तक गिर गए। इसके बाद ऐरी ने एक छोर से पारी को सभाले रखा।
ऐरी ने 47 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के जड़े। इसके अलावा सोमपाल कामी ने 15 गेंदों में नाबाद 26 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत नेपाल ने 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए।
वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर ने 4 विकेट, अकील होसैन, मैथ्यू फोर्ड, शमर जोसेफ औऱ रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिया।
Dipendra Singh Airee powered Nepal past 130, but the total still feels under par. pic.twitter.com/5of5yRu9Qd
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) February 15, 2026
टीमें इस प्रकार हैं
नेपाल (प्लेइंग XI): कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेट कीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिचाने।
वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।