IND vs NZ: धर्मशाला में गरजा डेरिल मिचेल का बल्ला, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 274 रनों का लक्ष्य
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला के मैदान पर खेला जा रहा है जहां न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (130) और रचिन रविंद्र (75) की शानदार पारियों के दम पर 50 ओवर में 273 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिये हैं। यहां से यह…
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला के मैदान पर खेला जा रहा है जहां न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (130) और रचिन रविंद्र (75) की शानदार पारियों के दम पर 50 ओवर में 273 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिये हैं। यहां से यह मुकाबला जीतने के लिए भारत को 274 रन बनाने होंगे।
न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने 127 गेंदों पर 130 रनों की पारी खेली। वहीं रचिन रविंद्र ने 87 गेंदों पर 75 रन ठोके। लेकिन टीम का दूसरा कोई भी खिलाड़ी मैदान पर ज्यादा देर टिक नहीं सका जिस वजह से न्यूजीलैंड की पारी 273 रनों तक ही पहुंच सकी।
भारतीय टीम के लिए सबसे सफल गेंदबाज़ मोहम्मद शमी रहे जिन्होंने 10 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट झटके। कुलदीप यादव ने दो, वहीं बुमराह और सिराज ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। यहां से भारत को यह मैच जीतने के लिए 274 रन बनाने होंगे।