दिल्ली में खेले गए पावर कप टी -20 टूर्नामेंट में NTCP और NHPC को मिली जीत
एनएमएकेपी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जामिया मिलिया इस्लामिया और साकेत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 27 फरवरी को आयोजित पावर कप 2021 (दिल्ली) टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दौर के मैच बड़े रोमांचक रहे। विद्युत क्षेत्र के विभिन्न सीपीएसयू की टीमों और विद्युत मंत्रालय की टीम के बीच 20 फरवरी से 21 मार्च…
एनएमएकेपी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जामिया मिलिया इस्लामिया और साकेत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 27 फरवरी को आयोजित पावर कप 2021 (दिल्ली) टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दौर के मैच बड़े रोमांचक रहे। विद्युत क्षेत्र के विभिन्न सीपीएसयू की टीमों और विद्युत मंत्रालय की टीम के बीच 20 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजि किया जा रहा 'पावर कप 2021 (दिल्ली)' एक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट है । भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए नोडल संगठन है ।
एनएमएकेपी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लीग मैच आरईसी एवं एनटीपीसी और एनएचपीसी एवं ईईएसएल के बीच खेले गए। पहले मैच में आरईसी ने 8 विकेट खोकर 111 रन बनाए और एनटीपीसी ने 4 विकेट खोकर 113 रन बनाकर 6 विकेट से जीत हासिल की।
दूसरे मैच में एनएचपीसी ने 8 विकेट खोकर 109 बनाए और ईईएसएल को 100 रनों पर ऑल आउट करके 9 रन से जीत हासिल की। साकेत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित लीग मैच पीएफसी एवं विद्युत मंत्रालय और पॉवरग्रिड एवं पोसोको के बीच खेले गए।
पहले मैच में पीएफसी ने 4 विकेट खोकर 164 रन बनाकर विद्युत मंत्रालय को 159 रनों पर आउट करके 5 रन से जीत हासिल की। दूसरे मैच में पोस्को ने 9 विकेट खोकर 160 रन बनाए और पावरग्रिड ने पोस्को द्वारा बनाए गए 160 रन का पीछा करते हुए 6 विकेट खोकर 166 रन बनाकर 4 विकेट से जीत हासिल की ।