NZ vs SL: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया, सीरीज पर 2-1 से किया कब्ज़ा
NZ vs SL: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच क्वीन्सटाउन में खेले जा रहे सीरीज के आखिरी टी20 में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया। इस रोमांचक जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम के लिया। मैच में श्रीलंका की…
NZ vs SL: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच क्वीन्सटाउन में खेले जा रहे सीरीज के आखिरी टी20 में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया। इस रोमांचक जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम के लिया। मैच में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट 182 रन बनाएं थे। विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 48 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 73 रनों की पारी खेली।
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने एक गेंद और 4 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया। सलामी टिम सीफर्ट ने 10 चौकों और 3 छक्कों के बदौलत 48 गेंदों में 88 रन बनाएं। न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 10 रन चाहिए थे। जिसके बाद टीम को जीनते में काफ़ी संघर्ष करना पड़ा।
गेंदबाजी में श्रीलंका के लिए लहिरू कुमारा ने 3 विकेट लिए। वहीं, महेश तीकशाना और प्रमोद मदुशन ने एक-एक विकेट लिए। न्यूजीलैंड के लिए बेन लिस्टर ने दो विकेट चटकाएं। जबकि, एडम मिल्ने और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।