NZ vs SL: विलियमसन-निकोल्स के दोहरे शतक से न्यूजीलैंड ने खड़ा किया बड़ा स्कोर, श्रीलंका की खराब शुरुआत
NZ vs SL: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के समाप्ति तक श्रीलंका ने 2 विकेट पर 26 रन बना लिए है। कप्तान दिमुथ करुनारात्ने 16 रन और प्रभात जयसूर्या 4 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले…
NZ vs SL: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के समाप्ति तक श्रीलंका ने 2 विकेट पर 26 रन बना लिए है। कप्तान दिमुथ करुनारात्ने 16 रन और प्रभात जयसूर्या 4 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 580 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी थी। न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमसन और हेनरी निकल्स ने दोहरा शतकीय पारी खेली। विलियमसन ने 215 रन बनाए। वहीं, निकल्स ने नाबाद 200 रनों की पारी खेली।
न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में मैट हेनरी और डग ब्रेसवेल ने एक-एक विकेट लेकर श्रीलंका को शुरूआती झटके दिए। वहीं, पहली पारी में श्रीलंका के लिए कसून रजिथा ने दो विकेट लिए।