PCB ने ICC के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की होस्टिंग राइट्स पर किये साइन
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान में खेली जानी है। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने शुक्रवार, 15 दिसंबर को इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउन्सिल (ICC) के हेडक्वार्टर दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के होस्टिंग राइट्स पर साइन कर दिए।
PCB ने प्रेस रिलीज में कहा कि, "पीसीबी ने अपनी क्षमता…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान में खेली जानी है। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने शुक्रवार, 15 दिसंबर को इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउन्सिल (ICC) के हेडक्वार्टर दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के होस्टिंग राइट्स पर साइन कर दिए।
PCB ने प्रेस रिलीज में कहा कि, "पीसीबी ने अपनी क्षमता से पहले ही सरकार को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आने वाली इंटरनेशनल टीमों को अचूक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सूचित कर दिया है। कार्यवाहक प्रधान मंत्री अनवर-उल-हक कक्कड़ ने हाल ही में पीसीबी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के साथ बैठक में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की सफल मेजबानी में सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग का भरोसा दिया।"
रिपोर्ट्स के अनुसार आईसीसी टूर्नामेंट को ट्रांसफर करने या एशिया कप 2023 के समान हाइब्रिड मॉडल अपनाने पर विचार कर सकता है, जहां भारत से जुड़े मैच श्रीलंका में खेले गए थे। रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि दुबई एक अल्टरनेटिव वेन्यू हो सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के पाकिस्तान जाने की संभावना लगभग शून्य मानी जा रही है, जिससे योजना के अनुसार कार्यक्रम की मेजबानी करने की पाकिस्तान की क्षमता पर संदेह पैदा हो गया है।