PSL 2024: किसी भी फ्रेंचाइजी द्वारा नहीं लिए जानें पर निराश हुए शहजाद, कहा- जल्द ही इस चीज का खुलासा करूंगा
पाकिस्तानी बल्लेबाज अहमद शहजाद (Ahmed Shehzad) को पाकिस्तान सुपर लीग 2024 (Pakistan Super League 2024) प्लेयर ड्राफ्ट में छह फ्रेंचाइजी में से किसी ने नहीं चुना है। अब इस चीज पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। किसी भी फ्रेंचाइजी द्वारा नहीं चुने जाने के बाद शहजाद ने एक्स पर पीएसएल…
पाकिस्तानी बल्लेबाज अहमद शहजाद (Ahmed Shehzad) को पाकिस्तान सुपर लीग 2024 (Pakistan Super League 2024) प्लेयर ड्राफ्ट में छह फ्रेंचाइजी में से किसी ने नहीं चुना है। अब इस चीज पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। किसी भी फ्रेंचाइजी द्वारा नहीं चुने जाने के बाद शहजाद ने एक्स पर पीएसएल को अलविदा कहते हुए एक इमोशनल नोट लिखा है। शहजाद ने एक्स लिखा कि वह जानते हैं कि किसी भी टीम ने उन्हें क्यों नहीं चुना गया और वह जल्द ही इस चीज का खुलासा करेंगे।
शहजाद ने एक्स पर लिखा, "पाकिस्तान सुपर लीग को हार्दिक अलविदा! मैं यह नोट लिख रहा हूं जो मैंने सोचा था कि मैं इस वर्ष नहीं लिखूंगा। एक और पीएसएल ड्राफ्ट चला गया और वही पुरानी कहानी - नहीं चुना गया। भगवान जाने क्यों। मैंने पिछले कुछ वर्षों में लगातार डोमेस्टिक सर्किट में सब कुछ देकर वास्तव में कड़ी मेहनत की है, और पीएसएल ड्राफ्ट से ठीक पहले नेशनल टी20 कप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसा लगता है कि मुझे बाहर रखने का जानबूझकर किया गया प्रयास किया गया है, तब भी जब फ्रेंचाइजी ने मुझसे कमतर प्रदर्शन करने वाले अन्य खिलाड़ियों को चुना है। लेकिन जब सब कुछ पूर्व नियोजित हो तो वास्तव में कोई फर्क नहीं पड़ता।"
A heartfelt goodbye! pic.twitter.com/7NdjpCXjeR
— Ahmad Shahzad (@iamAhmadshahzad) December 15, 2023
उन्होंने आगे कहा कि, "मैं नहीं जानता कि पीएसएल में शीर्ष घरेलू प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लाने की जिम्मेदारी किसकी है। लेकिन मुझे ठीक-ठीक पता है कि मुझे पीएसएल का हिस्सा क्यों नहीं बनाया गया - पूरा देश, और मेरे फैंस को भी यह बहुत जल्द पता चल जाएगा।"