PAK vs AUS 3rd T20: बाबर आज़म और सैम अयूब ने ठोका अर्धशतक, पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 208 रनों का लक्ष्य
PAK vs AUS 3rd T20: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 01 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत हासिल करने के लिए 208 रनों का लक्ष्य…
PAK vs AUS 3rd T20: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 01 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत हासिल करने के लिए 208 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबल में बाबर आज़म ने 36 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्का ठोककर नाबाद 50 रन बनाए। वहीं सैम अयूब ने 37 बॉल पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 56 रनों की पारी खेली। उनके अलावा शादाब खान ने भी 19 बॉल पर 2 चौके और 5 छक्के ठोककर 46 रन जोड़े।
इन्हीं पारियों के दम पर पाकिस्तान ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। बात करें अगर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों की तो बेन ड्वारशुइस ने 4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं मैथ्यू कुह्नमैन, मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली, और कैमरून ग्रीन ने एक-एक विकेट झटके।
ऐसी है दोनों टीमें
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सैम अयूब, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मिशेल ओवेन, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, मैथ्यू कुह्नमैन, एडम ज़म्पा।