पृथ्वी शॉ ने किया नए साल में नया धमाका, डबल सेंचुरी से दिया सेलेक्टर्स को जवाब

पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीज़न के मैच में असम के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर तहलका मचा दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने एक सेशन में ही शतक लगाकर फैंस का दिल जीत लिया। ये पृथ्वी के लिए साल 2023 का पहला और प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का कुल 12वां शतक है। मुंबई के लिए खेलते हुए पृथ्वी ने असम के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और लंच से पहले सिर्फ 107 गेदों में ही शतक पूरा कर लिया।
अपनी शतकीय पारी के दौरान पृथ्वी ने 15 चौके और एक छक्का लगाया। पृथ्वी की ये पारी भारतीय चयनकर्ताओं के मुंह पर एक और करारा तमाचा है और इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर भी आवाज उठनी शुरू हो गई है कि आखिरकार पृथ्वी को क्यों नहीं टीम इंडिया में मौका दिया जा रहा है।