PSL 2023: जेसन रॉय ने खेली ऐतिहासिक पारी, ऐसा करने वाले पहले विदेशी क्रिकेटर बनें
PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग में बुधवार को पेशावर जल्मी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेले गए मुकाबले में जेसन रॉय ने ऐतिहासिक पारी खेली। रॉय ने पेशावर के खिलाफ 63 गेंदों में 20 चौकें और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 145 रनों की पारी खेली। रॉय की इस पारी…
PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग में बुधवार को पेशावर जल्मी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेले गए मुकाबले में जेसन रॉय ने ऐतिहासिक पारी खेली। रॉय ने पेशावर के खिलाफ 63 गेंदों में 20 चौकें और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 145 रनों की पारी खेली। रॉय की इस पारी के बदौलत जल्मी ने पेशावर के खिलाफ 241 रनों का लक्ष्य 8 विकेट रहते हासिल कर लिया। यह पाकिस्तान सुपर लीग की सबसे सफल और विश्व क्रिकेट की तीसरी सबसे बड़ी सफल रन चेज थी।
रॉय इस शतकीय पारी के साथ ही पाकिस्तान सुपर लीग में 2 शतक जड़ने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इससे पहले पिछले साल लाहौर कलंदर्स के खिलाफ 57 गेंदों में 116 रनों की पारी खेली थी।