IPL 2021: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से रौंदा
पंजाब किंग्स ने आईपीएल-14 में शुक्रवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए 17वें मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा दिया। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई को छह विकेट पर 131 रनों पर रोक दिया और फिर 17.4 ओवरों में…
पंजाब किंग्स ने आईपीएल-14 में शुक्रवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए 17वें मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरा दिया। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई को छह विकेट पर 131 रनों पर रोक दिया और फिर 17.4 ओवरों में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
पंजाब के लिए कप्तान लोकेश राहुल ने 52 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 60 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा मयंक अग्रवाल ने 25 और क्रिस गेल ने 35 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 43 रन बनाए।
मुंबई के लिए राहुल चाहर ने एक विकेट लिया।
पंजाब की यह पांच मैचों में दूसरी जीत और इसके साथ ही वह पॉइंट्स टेबल पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।