IPL 2022 Auction : पंजाब किंग्स के हुए शिखऱ धवन, 8.25 करोड़ की लगी बोली
भारतीय फैंस को जिस दिन का इंतज़ार था आखिरकार वो आ ही गया। जब आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन का आगाज़ हुआ तो शिखर धवन के नाम पर सबसे पहले बोली लगाई गई। इस दौरान धवन को लेकर दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।
मगर आखिरकार धवन को पंजाब किंग्स ने खरीद लिया। धवन को पंजाब ने 8.25 करोड़ में खरीदा और अब धवन पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए दिखेंगे।
आपको बता दें कि इस मेगा ऑक्शन में 590 खिलाड़ियों (370 भारतीय, 220 विदेशी) खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला हो रहा है।जिसमें से 228 कैप्ड खिलाड़ी हैं और 355 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही 7 एसोसिएट नेशंस के प्लेयर हैं।
Latest Cricket News In Hindi