IPL Auction 2022 : राजस्थान रॉयल्स ने अश्विन पर खेला दांव, 5 करोड़ देकर खरीदा
भारतीय फैंस को जिस दिन का इंतज़ार था आखिरकार वो आ ही गया। जब आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन का आगाज़ हुआ तो शिखर धवन के बाद रविचंद्रन अश्विन के नाम पर बोली लगाई गई। इस दौरान अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया।
अश्विन को लेकर भी दिल्ली कैपिटल्स…
भारतीय फैंस को जिस दिन का इंतज़ार था आखिरकार वो आ ही गया। जब आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन का आगाज़ हुआ तो शिखर धवन के बाद रविचंद्रन अश्विन के नाम पर बोली लगाई गई। इस दौरान अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया।
अश्विन को लेकर भी दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मगर आखिरकार अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ की कीमत देकर अपनी टीम में खरीद लिया। अब अश्विन राजस्थान के लिए खेलते हुए दिखेंगे।
आपको बता दें कि इस मेगा ऑक्शन में 590 खिलाड़ियों (370 भारतीय, 220 विदेशी) खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला हो रहा है।जिसमें से 228 कैप्ड खिलाड़ी हैं और 355 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही 7 एसोसिएट नेशंस के प्लेयर हैं।