भारत औऱ श्रीलंका के बीच शनिवार (27 फरवरी) को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। वेदर रिपोर्ट के अनुसार इस मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है।
धर्मशाला में शनिवार सुबह से ही मौसम खराब है और बादल छाए हुए हैं। मैदान को फिलहाल कवर्स से ठककर रखा गया है। बता दें इससे पहले मार्च 2022 में इस मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया आखिरी मैच भी बारिश के कारण रद्द हो गया था।
सीरीज की बात की जाए तो पहले मुकाबले में मिली विशाल जीत के साथ भारत तीन मैच की सीरीज में 1-0 से आगे है। इस मुकाबले में जीत हासिल कर भारत सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगा, वहीं मेहमान टीम श्रीलंका की निगाहें वापसी करने पर होंगी।
The HPCA Stadium, Dharamsala. Clouds hovering around the stadium..#IndvSL #INDvsSL pic.twitter.com/eW7GUCQ0YV
— Mohandas Menon (@mohanstatsman) February 26, 2022