राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 550 विकेट हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज बने
IPL 2023: अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। उन्होंने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ खेलते हुए टी20 क्रिकेट में 550 विकेट हासिल कर लिए हैं। इसी के साथ वह ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन…
IPL 2023: अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। उन्होंने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ खेलते हुए टी20 क्रिकेट में 550 विकेट हासिल कर लिए हैं। इसी के साथ वह ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए है। उनसे पहले वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो ऐसा कर चुके है।
राशिद खान ने शुक्रवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ चार विकेट अपने नाम किए। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 403 मैच में 6.42 के इकॉनमी के साथ 551 विकेट लिए हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज:
ड्वेन ब्रावो - 615
राशिद खान - 551
सुनील नरेन -485
इमरान ताहिर - 469
शकीब अल हसन - 451