पाकिस्तान के खिलाफ करांची में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड के लिए युवा लेग स्पिनर रेहान अहमद ने डेब्यू किया। इसके साथ ही वह इंग्लैंड के सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन गए। लीस्टरशायर के खिलाड़ी रेहान ने 18 साल 126 दिन की उम्र में इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू किया।
उन्होंने ब्रायन क्लोज का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने जुलाई 1949 में न्यूजीलैंड के खिलाफ जब अपना डेब्यू किया था तब वह 18 वर्ष और 149 दिन के थे।
रेहान ने डेब्यू से पहले सिर्फ 3 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। 123 साल बाद ऐसा हुआ है जब 3 या उससे कम फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले खिलाड़ी को इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने का मौका मिला है। इससे पहले 1899 में अल्फ्रेड आर्चर के साथ ऐसा हुआ था।
इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं। विल जैक्स की जगह रेहान और जेम्स एंडरसन की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स को मौका मिला है।
बता दें कि रेहान के पिता का जन्म करांची में हुआ था और वहीं वह डेब्यू कर रहे हैं।
Stat attack: Rehan Ahmed (18y 126d) is the youngest male Test cricketer to play for England. Also, England's first male Test cricketer born in 21st century. Last time England gave Test cap to someone having experience of 3 FC games or less was Alfred Archer in 1899!!! #PakvEng
— Mazher Arshad (@MazherArshad) December 17, 2022