IPL 2025: ऋषभ पंत को झटका, मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर शुक्रवार (4 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगा है। आईपीएल आचार सहिंता के आर्टिकल…
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर शुक्रवार (4 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगा है। आईपीएल आचार सहिंता के आर्टिकल 2.22 के उलंघ्घन के लिए पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह इस सीजन टीम का स्लो ओवर रेट से जुड़ा पहला अपराध है।
पंत की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम रनचेज करने उतरी मुंबई की टीम के खिलाफ तय समय में 20 ओवर का कोटा पूरा नहीं कर पाई। जिसके चलते यह जुर्माना लगाया है। स्लो ओवर रेट के चलते लखनऊ पारी के आखिरी ओवर में सिर्फ चार खिलाड़ियों को ही 30 गज का सर्किल से बाहर रख पाई। बता दें कि मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रन चाहिए थे।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लखनऊ की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम 5 विकेट गवाकर 191 रन ही बना सकी।