4 मई,(CRICKETNMORE): फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 116 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने रियान पराग के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए।
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज रियान पराग ने 49 गेंदों में 4 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली। ये रियान के आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक है। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
रियान पराग ने 17 साल 175 दिन की उम्र में अपना पहला आईपीएल अर्धशतक जड़ा है। इससे पहले ये रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम था। सैमसन ने 18 साल 169 दिन की उम्र में अपना पहला आईपीएल अर्धशतक जड़ा था।
Youngest at the time of maiden IPL fifty:
— Deepu Narayanan (@deeputalks) May 4, 2019
17y 175d Riyan Parag (2019) *
18y 169d Sanju Samson (2013)
18y 169d Prithvi Shaw (2018)
18y 212d Rishabh Pant (2016)
18y 237d Shubman Gill (2018)#DCvRR #RR